
Ali Fazal
आए दिन सेलेब्रिटीज की प्राइवेट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिसा पर लीक होते रहते हैं। वहीं अब 'फुकरे' फेम अली फजल (Ali Fazal) की कई न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। तस्वीर लीक होने के साथ ही एक्टर काफी चर्चा में आ गए हैं। तस्वीर लीक होने के बाद अली फजल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अली फजल ने अपनी न्यूड तस्वीर लीक (Ali Fazal Nude Photo leak) होने को लेकर बात कही।
अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल सी मच गई है। वीडियो में एक्टर ने बताया कि उनके न्यूड फोटोज लीक (Ali Fazal Nude Photo leak) हो गई है। उन्होंने सभी से इस मामले में उनकी प्रिवेसी का सम्मान करने की अपील की है।
वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर मानों बहस सी छिड़ गई हो। कई यूजर्स का मानना है कि ये सब उनकी आने वाली फिल्म को लाइम लाइट में लाने के लिए किया है। वहीं उनके फैन्स उनके सपॉर्ट में आए और ऐक्टर के फेवर में मेसेज पोस्ट किए। बता दें कि हाल ही में अली फजल की आने वाली फिल्म 'मिलन टॉकीज' (Milan Talkies) का ट्रेलर जारी किया गया है। इस फिल्म के निर्माता निर्देशक तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) है। 'मिलन टाकीज' 15 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।
Published on:
25 Feb 2019 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
