Actor Anil Kapoor Shared His Latest Shirt Less Photo Goes Viral
नई दिल्ली। 'वन टू का फॉर' अभिनेता अनिल कपूर 63 साल की उम्र में भी अपनी फिट बॉडी के चलते युवाओं के बीच खूब सुर्खियों में बने रहते हैं। हर कोई उनकी जवानी का राज जानना चाहता है। वहीं एक्टर भी अपनी जवानी से लोगों को घायल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अनिल कपूर की शर्टलेस में फोटो वायरल हो रही है। जिसमें उनका शानदार अंदाज लोगों को उनकी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on
एक्टर अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में अभिनेता कैमरे के सामने साइड पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सामने से उनकी तस्वीर क्लिक की गई है। तीसरी तस्वीर में वह पूल में वह लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शर्टलेस अनिल कपूर की इन फोटोज में उनकी एब्स और वह खुद काफी फिट नज़र आ रहे हैं।
अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में उनकी तीन फिल्में रिलीज़ हुई थी। मलंग, पागलपंती, और टोटल धमाल में दिखाई दे दिए थे। वहीं अब जल्द ही वह फिल्म 'तख्त' में दिखाई देगें। इस फिल्म में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर और करीना कपूर खान भी दिखाई देंगी। इस फिल्म के निर्देशक करण जौहर हैं।
Published on:
22 Oct 2020 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
