16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म को रिजेक्ट करने से नाराज़ हुए निर्देशक Priyadarshan, सितारों के सामने गिड़गिड़ाने को लेकर कही बात

कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' ( Comdey Film Hungama ) के सीक्वल में काम करने से मना किया आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khrrana ) और कार्तिक आर्यन ( Kartik Aryaan ) ने किया माना निर्देशक प्रियदर्शन ( Priyadarshan ) ने स्क्रिप्ट को नापंसद करने पर कही दिल की बात

2 min read
Google source verification
Karthik Aryan and Ayushmann Khurana refused in working in the film

Karthik Aryan and Ayushmann Khurana refused in working in the film

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्म के बारें में बात करें तो मूवी 'हंगामा' ( Hungama ) का नाम भी जुंबा पर आता है। 2003 में आई इस फिल्म में दमदार कॉमेडी सीन और डायलॉग थे। जिन्हें आज भी याद कर लोग लोटपोट हो जाते हैं। फिल्म की सफलता को देखते हुए 'हंगामा 2' ( Hungama 2 ) का सीक्वल जल्द ही दर्शकों तक आने वाला है लेकिन इस फिल्म के रिलीज़ से पहले फिल्म के निर्देशक ने जाने-माने स्टार्स को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं। जिसके चलते वो इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं।

फिल्म 'हंगामा' के निर्देशक प्रियदर्शन ( Director Priyadarshan ) है। फिल्म के सीक्वल के लिए उनकी पहली पसंद एक्टर आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khurrana ) और कार्तिक आर्यन ( Kartik Aryaan ) थे। लेकिन दोनों ही स्टार्स ने प्रियदर्शन की इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताय कि 'उन्होंने दोनों ही स्टार्स को फिल्म में कास्ट करने के लिए अप्रोच किया था। लेकिन स्क्रिप्ट के बाद दोनों ने काम करने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने पीटीआई को इंटरव्यू देते हुए कहा कि 'वो किसी से भी मिलने नहीं गए। वो हमेशा उन लोगों के साथ काम करना चाहते हैं। जो उनपर भरोसा नहीं रखते हैं। प्रियदर्शन का कहना है कि 'कोई भी आपके मुंह पर कुछ नहीं बोलता है और उन्हें किसी भी कलाकार के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाना बिल्कुल पसंद नहीं है। अभिनेताओं द्वारा फिल्म को नापसंद करने का कारण उन्होंने बताया कि सभी स्टार्स को लगता है कि वो एक आउटडेटेड डायरेक्टर हैं। साथ ही वो पांच साल से हिंदी सिनेमाजगत से दूर हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि कई बार स्टार्स फिल्म की कहानी को सुनते वक्त पूरी तरह से आपका सम्मान करते हैं। चाय,कॉफी सब पिलातें हैं। लेकिन बाद में काम करने से मना कर देते हैं। हालांकि प्रियदर्शन ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिनमें हलचल और हेरा फेरी जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। बता दें 'हंगामा 2' में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ), परेश रावल ( Paresh Rawal ), प्रणिता सुभाष ( Pranitha Subhash ) जैसे कई बड़े कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2020 को दस्तक देगी।