28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैन की हरकतों से सलमान ही नही ये स्टार्स भी हो चुके हैं परेशान, जड़ दिया था थप्पड़

सलमान (Salman Khan)ने छीना फैंस का मोबाइल गोविंदा (Govinda) ने फिल्म के सेट पर ही अपने एक फैन को लगा दिया था थप्पड़

3 min read
Google source verification
salman.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर चमकता स्टार फैंस का चहेता बन जाता है और वो अपने स्टार्स को देख पागल से हो जाते है जब भी उनके साथ इनका सामना होता है तो फैंस की कोशिश भी यही होती है कि अपने चहेते स्टार्स के साथ उनकी एक सेल्फी मिल जाए। लेकिन कभी कभी इन स्टार्स को फैंस की कुछ हरकते ऐसी भारी पड़ जाती है कि उन्हें उनके गुस्से को सामना करना पड़ जाता है । ऐसा ही हुआ अभी हाल ही में सलमान खान(Salman Khan) के साथ। दरअसल सलमान खान(Salman Khan) के साथ उनका एक प्रशंसक सेल्फी लेना चाहता था मगर सलमान को फैन की ये बात पसंद नहीं आई और एक्टर ने उसका फोन उसके हाथ से ही छीन लिया। बता दें कि इंडस्ट्री में सिर्फ सलमान खान (Salman Khan)के साथ ही ऐसा नही हुआ है। बल्कि की बड़े सितारे भी फैंस की हरकतो का शिकार बन चुके हैं। और गुस्से उऩ्होनें भी खोया है अपना टेंपर। जानें ऐसे ही सितारों के बारे में..

1- गोविंदा-

बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब गोविंदा का नाम लोगों कीr जुबां पर हर समय होता था। प्रशंसक उनकी एक नजर देखनो को तरसते थे। लेकिन एक बार उन्हें भी अपने फैंस की हरकतो का शिकार होना पड़ा। जिससे कारण गोविंदा नें अपना आपा खो दिया। इतना ही नही उन्होनें फिल्म के सेट पर ही अपने एक फैन को थप्पड़ लगा दिया था। ये घटना तब हुई थी जब वो फिल्म मनी है तो हनी है की शूटिंग कर रहे थे।

2- मीका सिंह-

यह बात तो हर कोी जानता है कि मीका सिंह का गुस्सा उनके नाक पर हमेशा बना रहता है। जिसके कारण वो अक्सर सुर्खियों पर बने रहते है। और अब तो वो सिंगर किंग कम कंट्रोवर्सी किंग ज्यादा कहे जाने लगे है। 11 अप्रैल, 2015 को दिल्ली के कंसर्ट के दौरान मीका सिंह ने एक डॉक्टर को स्टेज पर बुलाया था और सभी के सामने थप्पड़ जड़ा था।

3- ऋषि कपूर-

ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) को अक्सर सोशल मीडिया पर गुस्से में अपनी बात रखते हुे हरलकिसी ने देखा ही है। लेकिन फैस के साथ भी उन्होनें अपना गुस्सा जाहिर किया होगा। यह बात बहुत ही कम लोग जानते है। जीं हां ये भी एक्टर रियल लाइफ में पब्लिकली गुस्सा जताते नजर आ चुके हैं। एक पार्टी के दौरान ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) ने 60 साल के प्रशंसक पर अपना गुस्सा निकाला था उसकी गलती यह थी कि वह ऋषि कपूर का ऑटोग्राफ लेने के लिए वॉशरूम तक चला गया था। इस बात से ऋषि कपूर काफी बिगड़ गए थे।

4- प्रियंका चोपड़ा-

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की जितना बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। उतनी ही ज्यादा फैन्स फॉलोइंग के मामले में भी सबसे आगे है। उनके चाहनेवालों की कमी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने अपने एक प्रशंसक को क्यो चांटा मारा था। दरअसल प्रियंका जब कार से बाहर निकल रही थी तो उस दौरान शख्स ने उनका हाथ पकड़ लिया और उनके साथ तस्वीर खिंचाने के लिए कहा। प्रियंका को फैन्स का ये व्यवहार अच्छा नहीं लगा और उन्होंने उसे एक चांटा मार दिया।

5- जॉन अब्राहम-

जॉन अब्राहम(John Abraham) को भी एक ऐसे फैंस का सामना करना पड़ा था कि उसकी हरकतो को देख वे खुद शॉक्ड हो गए थे जबकि वो फैंस कोई लड़का नही बल्कि लड़की थीष जो उनके प्यार में पागल थी। दरअसल ये वाकया उस समय का है जब जॉन अब्राहिम एक कंसर्ट का हिस्सा बनने के लिए साल 2012 में मैंगलोर गए हुए थे। वहां पर एक लड़की उन्हें देखा, और काफी एक्साइटेड हो गई। उसे इस बात पर भरोसा नही हो रहा था कि सच में जॉन उनके सामने खड़े हैं। इसलिए उसने जॉन को पिंच किया। जॉन इससे शॉक रह गए और उन्होंने उस लड़की को एक थप्पड़ जड़ दिया।