23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान की राह पर चला उनका फैन,लोगों की मदद के लिए पीएम राहत कोष में किया 1 लाख रूपये का दान

शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) के फैन ने किया पीएम केयर्स फंड में 1 लाख का दान ट्वीट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी किंग खान से इम्प्रेस होकर किया दान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 5 Apr 2020, 10:54 AM IST

शाहरूख खान के फैन ने इम्प्रेस होकर किया दान

शाहरूख खान के फैन ने इम्प्रेस होकर किया दान

नई दिल्ली। महामारी कोरोनावायरस ( Coronavirus ) ने इस तरह से देशों को अपनी चपेट में लिया है कि इस वक्त पूरी दुनिया लॉकडाउन के चलते घरों में कैद है। कई लोग इस संक्रमण के चलते अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स आगे आकर देश की मदद के लिए पीएम राहत कोष में दान कर रहे हैं। हाल ही में शाहरूख खान ( Shahrukh Khan ) द्वारा मदद के ऐलान की चर्चा सभी जगह हो ही है।

शाहरूख की फैन फॉलोइंग के बारें तो हम सब जानते ही हैं। SRK universe Fan Club पर एक पोस्ट अपडेट हुई हैं। जिसमें लिखा है-'हम इतना तो कर सकते हैं।' दरअसल, शाहरुख खान को फॉलो करते हुए उनके एक फैन ने पीएम राहत कोष में दान किया है। शाहरूख के फैन ने एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है। जिसमें फैन ने पीएम केयर फंड में 1 लाख रुपये की धनराशि को डोनेट किया है। इस पोस्ट में SRK के फैन ने उन्हें और रेड चिलीज को भी टैग किया है। वैसे अभी तक शाहरुख खान ने अपने फैन की इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दें इस मुश्किल वक्त में शाहरुख खान ने एक जगह नहीं बल्कि 7 अलग-अलग कॉज पर डोनेशन दिया है। कुल डोनेशन का अंदाजा लगाया जाए तो करीबन 70 करोड़ रुपये शाहरुख डोनेशन के तौर पर दे चुके हैं। वहीं मदद के लिए गौरी खान ( Gauri Khan ) संग मिलकर किंग खान ने BMC को अपने ऑफिस की 4 मंजिला बिल्डिंग को क्वारंटाइन सेंटर बनाने का ऑफर भी दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग