24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौरी के प्यार में शाहरूख खान हो गए थे पजेसिव, सफेद कपड़ो के पहनने पर लगा दी थी रोक

बॉलीवुड की फेवरेट लव स्टोरी है शाहरूख खान ( Shahrukh Khan ) और गौरी खान ( Gauri Khan ) की गौरी खान ( Gauri Khan ) का लड़को से बात करना नहीं पसंद था शाहरूख को दोनों की शादी को हो गए 29 साल
2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Mar 28, 2020

शाहरूख खान और गौरी खान

शाहरूख खान और गौरी खान

नई दिल्ली। बॉलीवुड में शाहरूख खान ( Shahrukh Khan ) और गौरी खान की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। लाइफ में स्ट्रगल करते हुए शाहरूख खान को गौरी खान ( Gauri Khan ) का साथ मिला। शाहरूख का प्यार गौरी के लिए स्टार बनने के बाद भी नहीं बदला। इन दोनों की लव स्टोरी की कई किस्से काफी मशहूर हैं।

स्टार बनने के बाद भी शाहरूख का प्यार गौरी के लिए कम नहीं हुआ। बल्कि कहा जाता है कि वो गौरी के लिए पजेसिव होने लगे थे। जिसकी वजह से गौरी उनसे अलग हो गई थीं। शाहरूख खान उन तमाम पार्टियों का ख्याल रखते थे। जिसमें गौरी जाया करती थी। उनको गौरी का लड़को से बात करना भी पसंद नहीं था। शाहरूख कि हरकतों से परेशान गौरी दिल्ली छोड़कर मुंबई आ गई थीं।

एक इंटरव्यू में गौरी खान ने बताया था कि शाहरूख इस कदर पजेसिव हो गए थे कि उन्होंने उनका सफेद शर्ट पहनने पर रोक लगा दी थी। शाहरूख का मानना था कि सफेद रंग पारदर्शी होता है। जिस वजह से उन्हें वो पसंद नहीं था कि गौरी उसे पहने। इन सभी बातों के साथ दोनों के शादी को 29 साल हो गए हैं। दोनों ही आज अपने बच्चों के साथ बेहद खुश हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग