27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड एक्टर ने पूछा कागज मिले की नहीं, सुशांत सिंह ने कहा- नफरत मिली, भुखमरी मिली

मनोज जोशी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'कागज मिले की नहीं इतने दिनो में?' मनोज के इस ट्वीट पर एक्टर सुशांत सिंह (Sushat Singh) ने रिप्लाई किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
caa.jpg

नई दिल्ली: नागरिकता संसोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को देश में काफी हलचल देखने को मिली थी। कुछ इसके सपोर्ट में थो तो कुछ विरोध में। देश में इस कानून के विरोध में कई जगह प्रदर्शन भी किया। दिल्ली के शाहीन बाग में कई महीनों का सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। कोरोना वायरस के कारण सरकार ने वहां से लोगों को हटाया। CAA का मुद्दा थमा ही था कि अब बॉलीवुड एक्टर मनोज जोशी (Manoj Joshi) ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है।

मनोज जोशी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "कागज मिले की नहीं इतने दिनो में?" मनोज के इस ट्वीट पर एक्टर सुशांत सिंह (Sushat Singh) ने रिप्लाई भी किया है। सुशांत ने रिप्लाई करते हुए लिखा- "कागजी वादे मिले, नफरत मिली, भुखमरी मिली, मौत मिली।" अब दोनों के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह उन लोगों में से हैं जिन्होंने नागरिकता संसोधन कानून (Citizenship Amendment Act) का काफी विरोध किया था। सुशांत ने अपना विरोध जताने के लिए कई प्रदर्शनों में हिस्सा भी लिया था। वहीं सुशांत के अलावा बॉलीवुड की कई और बड़ी हस्तियों ने भी इस कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप और अनुभव सिन्हा भी शामिल थे।