
Actress Ananya Pandey Misses Maldives And Shares Her Bikni Photo
नई दिल्ली। साल 2021 का जश्न मनाने के लिए एक्ट्रेस अनन्या पांडे ( Ananya Panday Maldive Trip ) मालदीव गई थीं। कुछ समय पहले ही वह वहां से लौटी हैं। इस ट्रिप में उनके साथ उनके फ्रेंड और को-स्टार ईशान खट्टर भी गए थे। कुछ समय पहले ही अनन्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Ananya Panday Instagram ) पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें बिकिनी फोटोज तेजी से वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस समुद्र की लहरों की ऊपर दिलकश पोज देती हुई नज़र आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या लिखती हैं कि "वह घर वापस आ गई हैं, लेकिन उनके दिमाग में अभी भी वही हैं।" वैसे आपको बता दें अनन्या इससे पहले भी मालदीव जा चुकी हैं। उस दौरान भी एक्ट्रेस की मालदीव की तस्वीरों ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था।
मालदीव ट्रिप में अनन्या के साथ उनकी पापा चंकी पांडे ( Chunky Pandey ) और उनकी मम्मी भावना पांडे ( Bhavana Pandey ) भी गई थीं। इन तस्वीरों को देख एक्ट्रेस की मम्मी ने भी कमेंट करते हुए हार्ट शेप इमोजी भेजे हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' ( Student Of The Year 2 ) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह एक्टर कार्तिक आर्यन ( Kartik Aaryan ) संग 'पति पत्नी और वो' ( Pati Patni Aur Woh ) फिल्म में भी दिखाई दीं थीं। हाल ही में अनन्या पांडे एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के साथ फिल्म 'खाली पीली' में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दी थीं।
Published on:
05 Jan 2021 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
