
नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भले ही इस वक्त फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट (Anushka Sharma Latest Photoshoot) की तस्वीरें शेयर की हैं। जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का ने गोल्डन और ब्लैक कलर का गाउन का पहन रखा है, जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का यह लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अब तक इन पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं और साथ ही फैंस उनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने वैलेनटाइन डे के मौके पर अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ एक तस्वीर साझा की थी। दोनों की ये तस्वीर भी लोगों को काफी पसंद आई थी।
बात करें अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की फिल्मों की तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'जीरो (Zero)’ में देखा गया था। इसके बाद से उनकी किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं हुई है। 'जीरो' में अनुष्का के साथ एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) मुख्य भूमिका में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में नाकामयाब रही थी। आनंद एल राय ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।
Updated on:
20 Feb 2020 12:43 pm
Published on:
20 Feb 2020 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
