यह वाकया 40 के दशक का है, उस वक्त चित्रा की उम्र तकरीबन 6 वर्ष रही होंगी। चित्रा अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहती थीं। उन दिनों चित्रा को अफसरून के नाम से पुकारा जाता था। वह पिता के साथ हैदराबाद शहर घूमने निकली थीं। घर लौटते वक्त रास्ते में एक रेलवे स्टेशन पड़ता है। पिता चाहते थे कि रेल की पटरी को पार करके जल्दी घर पहुंच जाएं। वह पहले भी वहां से इसी तरह गुजर चुके थे। बेटी और पिता रेलवे स्टेशन से गुजर ही रहे थे कि बेटी पिता से थोड़ा पीछे रह गई। पीछे छूटने के बाद बेटी चित्रा का पैर फिसल गया और वह पटरी के बीच में गिर गई।