अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक स्विमंग टॉप में नज़र आ रही हैं। फोटो में उनके पास एक रिंग भी रखी हुई है। जिसके भीतर SHEROX लिखा हुआ है। जैकलीन ने रिंग के साथ कई दिलचस्प पोज दिए हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए जैकलीन कैप्शन में लिखती हैं कि '@Sherox.life के साथ अपनी शक्ति को फिर से देखने का समय'। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का अंदाज देख सभी लोगों के होश उड़ गए हैं। सभी उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं।