11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता ने की थी इस एक्ट्रेस की निर्मम हत्या, परिवार को भी उतारा था मौत के घाट, स्विमिंग पूल में गाड़े थे शव

Actress Murder: राजेश खन्ना की वो एक्ट्रेस जिसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। उन्हीं के पिता ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया था। जब एक के ऊपर एक गड्ढे में पड़ी लाशों के कंकाल निकाले गए तो लोगों की रूह कांप गई थी। 

4 min read
Google source verification
Actress Laila Khan brutally Murder

रचनात्मक तस्वीर (पत्रिका)

Actress Laila Khan Murder: बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई बड़ी हीरोइनों के साथ काम किया था, लेकिन कुछ समय बाद जब उनका स्टारडम गड़बड़ाने लगा और वह बी-ग्रेड फिल्में करने लगे। उन्होंने एक्ट्रेस लैला खान के साथ बेहद इंटीमेट सीन्स दिए थे। राजेश खन्ना ने साथ बोल्ड सीन देने वाली एक्ट्रेस को लोग पहचानने लगे थे, मगर रातोंरात वह गायब हो गईं, लेकिन करीब एक साल बाद पता चला कि एक्ट्रेस और उनके परिवार के 6 सदस्यों के कंकाल मिले थे और जो खुलासे हुए थे, वो दिल दहला देने वाले थे।

लैला खान के मर्डर पर बड़ा खुलासा

लैला खान समेत उनके परिवार के 6 सदस्य साल 2011 में गायब हुए थे। अब उसी केस की जांच करने वाले रिटायर मुंबई क्राइम ब्रांच अफसर अंबादास पोटे ने हाल ही क्राइम राइटर और जर्नलिस्ट हुसैन जैदी को इंटरव्यू दिया है और कई भयानक खुलासे किए हैं।

सौतेले पिता ने बनाया था हत्या का प्लान

अंबादास पोटे ने लैला खान मर्डर केस पर बताया कि लैला खान की मां सेलिना ने परवेज टाक नाम के एक व्यक्ति से शादी की थी। परवेज बेहद धार्मिक व्यक्ति थे। उन्हें लैला खान का फिल्म इंडस्ट्री में काम करना पसंद नहीं था वह इसके सख्त खिलाफ थे। साथ ही जिस तरह से लैला उनसे व्यवहार करती थी उन्हें वह भी अच्छा नहीं लगता था।

प्रॉपर्टी को लेकर होते थे परिवार में झगड़े

पोटे ने आगे बताया, “परवेज टाक ने लैला के काम की शिकायत उनकी मां सेलिना से की थी, तो उन्होंने इसे सहजता से लेने के लिए कहा। इसके बाद परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़े शुरू हो गए। झगड़ा तब और बढ़ गया जब परवेज ने लैला खान को दुबई में काम करने के लिए कहा तो लैला ने मना कर दिया। उसके बाद परवेज टाक ने पूरे परिवार की हत्या का प्लान बनाया।

लैला के पिता ने परिवार को भेजा था फार्महाउस

लैला के पिता को मालूम था कि पूरा परिवार 1- 2 दिन की छुट्टियों के लिए अक्सर फार्महाउस जाता है। ऐसे में उन्होंने फार्महाउस पर अपनी जान पहचान के व्यक्ति को चौकीदार रखा और फिर परवेज ने लैला और परिवार को फार्महाउस पर जाकर छुट्टियां मनाने का सुझाव दिया। जब परिवार फार्महाउस से वापस नहीं लौटा, तो सेलिना के पहले पति नादिर शाह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आया था परवेज

पोटे के मुताबिक, परवेज टाक का आधार कार्ड लैला के घर से मिला था जिसके बाद पुलिस ने उसकी जांच शुरू की। मुंबई और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने परवेज को कश्मीर से गिरफ्तार किया और फिर उसे मुंबई लाया गया, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया, तब परवेज ने बताया कि कैसे उसने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा था।

परवेज ने कबूल किया था गुनाह

पोटे के अनुसार, फार्महाउस में लैला और परिवार के सभी लोग रात का खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए, तो परवेज ने अपने साथी के साथ मिलकर उन पर हमला किया। उन्होंने लैला और परिवार पर चाकू और रॉड से वार किया। परवेज ने सभी पर बार-बार अटैक किया और उनके बेहोश होकर गिरने के बाद भी सभी को निर्ममता से मारता रहा। 

गड्डे से मिले थे लैला और उनके परिवार के शव

अंबादास पोटे ने आगे बताया कि परवेज ने सभी लाशों को एक स्विमिंग पूल के लिए बने गड्ढे में डाल दिया। उसने पहले तीन लाशों को गड्ढे में डाला गया, उन्हें गद्दे और तकियों से ढक दिया गया। फिर तीन और लाशों को दफनाकर उन्हें भी गद्दे और तकियों से ढक दिया, इसके बाद ऊपर से मिट्टी डाल दी गई। जब पोटे और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि बारिश की वजह से कुछ मिट्टी जमीन में धंस गई थी। तुरंत ही टीम ने खुदाई की और लगभग 6 घंटे के बाद कंकाल निकाले गए। डॉक्टर ने लाशों की पहचान मानव कंकाल के रूप में की। साल 2024 में मुंबई की एक कोर्ट ने परवेज टाक को सजा-ए-मौत सुनाई थी।