
Actress Manvi Gagaru reprimanded the fashion label
नई दिल्ली। देश के मशहूर वेब सीरीज और आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana movies Shubh Mangal Zyada Saavdhan) की फिल्म “शुभ मंगल ज्यादा सावधान” में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस मानवी गागरू(Maanvi Gagroo)का एक फैशन लेबल से पंगा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, दरअसल ये मामला उस समय का है जब मानवी की एक तस्वीर बिना एक्ट्रेस की परमिशन के उस फैशन लेबल ने अपने विज्ञापन के लिए उपयोग किया। इस तस्वीर में मानवी ने धोती-कुर्ता जैसी डिज़ाइन का सूट पहना है, लेकिन इस ड्रेस के साथ टैगलाइन ऐसी लिखी गई थी जिससे किसी को भी आपत्ति हो सकती थी।
दरअसल फैशन लेबल ने विज्ञापन के साथ टैग में लिखा 'इन स्टाइल्स से अपने मोटापे को ऐसे छुपाएं' मानवी ने अपनी तस्वीर और टैग लाइन को देखा तो तुरंत फैशन लेबल को आड़े हाथों लिया।
फैशन लेबल को मांगनी पड़ी माफी
मानवी गागरू ने फैशन लेबल को सबक सिखाने के लिए विज्ञापन का स्क्रीनशॉट ले कर ट्वीटर के माध्यम से फैशन लेबल को ज़बरदस्त फटकार लगाई। अपनी गलती का अहसास होते ही फैशन लेबल ने तुरंत माफी मांग कर विवाद को खत्म करने में ही अपनी भलाई समझी, उसने लिखा कि- 'हम इस विज्ञापन के लिए माफी चाहते हैं, हमारा ब्रांड सेलेब्रिटी ही नहीं बल्कि बॉडी शेमिंग ( Body Shaming)और बॉडी पॉजिटिविटी पर कोई भी ऐसा मेसेज देने के पक्ष में नहीं है। हमारा ब्रांड किसी भी तरह की शेमिंग के पूरी तरह खिलाफ हैं, भले वह सोशल मीडिया पर हो या उससे बाहर।'
फैशन लेबल ने सफाई में आगे लिखा कि-, 'हमारा मकसद कस्टमर की खूबसूरती को उजागर करना है ताकि उनके चेहरे हमेशा मुस्कराते नज़र आएं, ये हमारे लेबल से हुई एक बड़ी गलती थी, इसके लिए हम क्षमा चाहते हैं, और उस विज्ञापन को हटा दिया गया है।'
मानवी गागरू ने किया माफ
मानवी ने फैशन लेबल के माफीनामे को स्वीकार कर लिया है, एक्ट्रेस मानवी गागरू ने लिखा- 'विज्ञापन छापने वाले ब्रांड ने मांफी मांग ली है, और वादा किया है कि विज्ञापन को हटा लिया गया है, उसने टैगलाइन को गलती से लिखे जाने की बात की थी, अब उम्मीद है कि वे ऐसी गलती नहीं करेंगे, ये मामला अब खत्म हो चुका है।'
View this post on InstagramA post shared by House Of Fett (@houseoffett) on
विवाद को बढ़ता देख फोटो के साथ मानवी ने लिखा कि 'मैंने ये ड्रेस अपने मोटापे को छुपाने के लिए नहीं पहनी, इस ब्रांड के पास मेरी फोटो को विज्ञापन के लिए उपयोग करने की अनुमति नही है, और ना ही किसी को फैट शेम करने की, मैं तो मुख्य रूप से भावना को आहत करने वाले टैगलाइन के खिलाफ हूं।'
मानवी गागरू अमेजन प्राइम के फेमस वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज में बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा मानवी ने आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में भी अभिनय किया है।
Updated on:
30 May 2020 05:14 pm
Published on:
30 May 2020 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
