28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथों में आग लिए नोरा फतेही ने किया ‘ओ साकी-साकी’ गाने पर डांस, देखें ये वीडियो

नोरा फतेही ( Nora Fatehi ) का 'ओ साकी-साकी' ( O Saki-Saki ) गाने पर डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल वीडियो में हाथों में आग लिए कर रही हैं डांस

2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Apr 05, 2020

'ओ साकी-साकी' पर डांस करती नज़र आई नोरा फतेही

'ओ साकी-साकी' पर डांस करती नज़र आई नोरा फतेही

नई दिल्ली। बॉलीवुड और यूथ के बीच अपने हॉट मूव्स और गानों से गर्मी बढ़ाने वाली एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ( Norah Fatehi ) सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। बात चाहे उनके स्टाइल की हो या फिर दमदार गानों में उनके डांस की, सोशल मीडिया पर उनका ही सिक्का चलता है। इसी बीच नोरा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। नोरा इस वीडियो में गाने की रिहर्सल करती हुईं दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में वो गाने साकी-साकी ( O Saki-Saki ) पर डांस प्रैक्टिस कर रही हैं। वीडियो में खास बात ये है कि इस दौरान वो अपने दोनों हाथों में आग की लपटों वाला तार पकड़े हुए डांस कर रही हैं। नोरा बिल्कुल सतर्कता के साथ डांस कर रही हैं। वीडियो में उनके साथ उनकी कोरियोग्राफर भी हैं। जो सामने से उन्हें गाइड कर रही हैं। नोरा के डांस को देख वो बीच-बीच में उनकी तारीफ भी कर रही हैं।

बता दें साकी-साकी गाना एक्टर संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) की फिल्म 'मुसाफिर' ( Musafir ) का है। जिसे रिक्रिएट कर फिल्म बाटला हाउस ( Batla House ) में नए ढंग से पेश किया गया। नोरा फतेही ने अपने डांस से इस गाने में जान डाल दी थी। रातोंरात इस गाने से नोरा सोशल मीडिया पर छा गई थी। यूट्यूब पर इस गाने को 388 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। नोरा ने बॉलीवुड को दिलबर ( Dilbar ), हाय गर्मी ( Haye Garmi ) जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं।