28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेकअप आर्टिस्ट बनी Priyanka Chopra की भतीजी, क्राउन पहना कर दिया खूबसूरत प्रिंसेस लुक

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) की भतीजी कृष्णा स्काई ( Niece Krishna Sky ) ने किया मेकअप इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Instagram ) ने शेयर किया प्रिटी प्रिंसेस का लुक

2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

May 05, 2020

Priyanka Chopra's niece becomes makeup artist

Priyanka Chopra's niece becomes makeup artist

नई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने अभिनय से सबका दिल जीत चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) अपने बेहतरीन अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। उन्हें अक्सर अपनी फैमिली के साथ वक्त बीताते हुए भी देखा जाता है। प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस ( Nick Jonas ) संग अमेरिका में हैं। घर पर रहकर इन दिनों प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो चुकी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमें वह अपनी भतीजी कृष्णा स्काई ( priyanka chopra niece Krishna Sky ) संग मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे उनकी भतीजी कृष्णा स्काई प्रियंका का मेकअप ( Krishna Sky Makeup ) करने में डूब हुई हैं। नन्ही कृष्णा उन्हें तैयार कर रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका के सिर पर क्राउन रखा हुआ है और कृष्णा उसे लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर बेहद ही खूबसूरत है जिसमें उनकी मेकअप आर्टिस्ट ( Makeup Artist ) बनी कृष्णा उनका आई मेकअप कर रही हैं। तीसरी तस्वीर में लुक के साथ कैमरे के सामने स्माइल कर रही हैं। जिसमें उनका लाइनर और लिपस्टिक बड़ी ही खूबसूरती के साथ लगाया गया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रिंयका ने कैप्शन में लिखा है- 'मई का पहला सोमवार। इस साल की थीम है प्रीटी प्रीटी प्रिंसेस। उनकी इन तस्वीरों पर उनके प्रशंसक खूब प्यार लूटा रहे हैं।' 18 लाख से ज्यादा लोग उनकी तस्वीरों को लाइक कर चुके हैं।

वैसे कुछ समय पहले प्रियंका ने भतीजी संग वर्कआउट ( Priyanka Workout Video ) करते हुए भी एक वीडियो को शेयर किया था। मस्ती के साथ-साथ प्रियंका घर पर रहकर लोगों को कोरोनावायरस से बचने के लिए जागरूक भी कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक कविता भी सुनाई है। जो कवि विजय मौर्य ( Vijay Maurya Poem) द्वारा लिखी गई है। जिसमें उन्होंने रुठी हुई प्रकृति को मानने का कहा है। लॉकडाउन के दौरान घरों में बंद लोगों के जहन में उठ रही सभी इच्छाओं के बारें में कहा है।