
प्रियंका चोपड़ा ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के डॉक्टर संग की लाइव चैट
नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) से जनता को जागरूक करने के लिए जाने-माने चेहरे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) इस समय देश में मौजूद नहीं हैं लेकिन फिर भी वो कोविड-19 की जंग में लगातार अपना योगदान दे रही हैं। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिय पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ( World Health Organization ) के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस ( Dr. Tedros ) और मारिया वैन केरको ( Maria Van Kerkhove ) से बात की। प्रियंका ने बातचीत के दौरान WHO के जनरल डायरेक्टर से पति निक जोनस ( Nick Jonas ) का परिचय भी करवाया।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
इस खास बातचीत में प्रिंयका ने जनरल डायरेक्टर से कोरोनावायरस को कैसे खत्म करने की बात पूछी। जिसके जवाब में डॉ. टेड्रोस ( Dr. Tedros) में कहते हैं कि 'हमें ताकत,एकता और साहस की जरूरत है। हमें कोरोना को दूर करने के लिए पूरी ताकत से लड़ना होगा। हमे खुद भरोसा करना चाहिए। जब हम एक हो जाते हैं तो हम वो पा लेते हैं। यही वो चीज हो जो कोरोना को दूर कर देगी।‘
प्रियंका ने अपनी लाइव चैट के बारें में एक दिन पहले ही बता दिया था। इस वीडियो में प्रियंका ने कोरोनावायरस को लेकर खास बातचीत की है। बता दें प्रियंका के इस इंटरव्यू को पैसिफिक स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार मंगलवार की दोपहर 12 बजे लाइव किया गया था। वहीं इंडिया के टाइम के अनुसार इसे लोगों ने 12:30 बजे देखा। बता दें भारत में 22 मार्च को जनता कार्फ्यू के दौरान अमेरिका में रह रही प्रियंका चोपड़ा ने तालियां बजाकर कोरोना वॉरियर्स का आभार वक्त किया था।
Published on:
25 Mar 2020 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
