
Actress Shabana Azmi Know Unknown Life Facts
नई दिल्ली। एक्ट्रेस शबना आजमी हिंदी सिनेमा जगत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में दमदार रोल प्ले किए हैं। शबना आजमी के पिता कैफी आजमी मशहूर शायर थे। वहीं उनकी मां शौकत आजमी थिएटर का जाना-माना नाम थी। एक वक्त था जब शबना आजमी ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। इस बात का खुलासा उनकी मां की किताब में हुआ है। चलिए आपको बतातें हैं कि शबना से जुडे़ कुछ हैरान कर देने वाले अनुसने किस्से।
शबाना आजमी ने की थी सुसाइड करने की कोशिश
बताया जाता है कि शबना आजमी ने बचपन में दूसरी बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उनकी मां शौकत आजमी की ऑटोबायोग्राफी 'कैफी एंड आई मेमॉयर' में लिखी गई बात के अनुसार उन्होंने शबना के रूड व्यवहार की वजह उनकी मां ने उन्हें घर से निकल जानें के लिए कहा था। घर से जानें के बाद उन्हें पता चला कि शबाना ने ग्रांट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे सुसाइड करने की कोशिश की थी। बताया जाता है कि खैरियत की बात ये है कि वहां पर स्कूल का चौकीदार मौजूद था। जिसने शबाना को मरने से बचा लिया। जिसके बाद शबाना की मां ने सोच लिया था। उन्हें डांटने से पहले वह दो बार सोचेंगी।
नहीं लेती थीं घर से एक्स्ट्रा पैसे
शबाना की मां शौकत ने अपनी किताब में ये भी बताया कि एक्ट्रेस बचपन से ही उसूल वाली रही हैं। शबाना को बचपन में जुहू से सांताक्रूज स्टेशन तक जाने के लिए 30 पैसे रोज मिलते थे। वहीं अगर शबाना को कुछ खाना होता था कि वो पांच पैसे बचाने के लिए जुहू चौपाटी पर ही उतर जाती थीं। लेकिन कभी भी वो घरवालों से एक्स्ट्रा पैसे नहीं लिया करती थीं। ये बात शबाना की खास दोस्त ने उनकी मां को बताई थी।
पेट्रोल स्टेशन के बाहर बेचती थीं कॉफी
शबाना आजमी हमेशा से ही अपने परिवार की मदद करने के लिए पैसा कमाने के बारें में सोचा करती थीं। बताया जाता है कि सीनियर कैम्ब्रिज में फर्स्ट डिविजन पास होने के बाद एक्ट्रेस कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले तीन महीने तक पेट्रोल स्टेशन पर कॉफी बेचती रहीं। इस काम से शबाना को 30 रुपए रोज़ के मिलते थे। इस बात को उन्होंने अपने घर से छुपा कर रखी। एक बार शबाना ने अपनी मेहनत की कमाई को अपनी मां को दिया। जब उनकी मां उन पैसों के बारें में पूछा तो शबाना ने बताया कि उनके पास तीन महीने का वक्त था। जिसे उन्होंने इस्तेमाल कर लिया।
शेखर कपूर संग कबूली रिलेशनशिप में होने की बात
शबाना आजमी शका एक इंटरव्यू में माना था कि कई साल पहले वो डायरेक्टर शेखर कपूर संग रिलेशनशिप में थीं। साथ ही दोनों की मंजूरी से ही दोनों का ब्रेकअप भी हुआ था। शबाना ने बताया था कि जब उनका ब्रेकअप हो गया, तब भी उन्होंने शेखर के साथ एक फिल्म की। इसके डायरेक्टर शेखर थे और उनकी पत्नी मेधा उन्हें असिस्ट कर रही थीं।
शाशि कपूर पर था शबाना आजमी का क्रश
आपको बात दें साल 2004 में शबाना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक्टर शशि कपूर पर उनका क्रश था। शबाना बताया कि शशि कपूर और उनकी पत्नी जेनिफर उनके फैमिली फ्रेंड थे। पृथ्वीराज कपूर शबाना के माता-पिता के बंगले के साथ में ही रहते थे। ऐसे में जब भी शशि कपूर शबाना के पिता से मिलने के लिए आते तो वो फोटो खरीद कर उस पर उनके साइन ले लिया करती थीं। वहीं जब शबाना को फिल्म फकीरा में शशि कपूर के साथ कास्ट करने के लिए चुना किया गया तो वो काफी घबरा गई थीं। लेकिन शशि कपूर और उनकी पत्नी जनेफिर ने उन्हें खूब मदद की।
Published on:
08 Jun 2021 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
