19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ के थिएटर में हुआ हंगामा, रणवीर सिंह के फैंस का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल

Dhurandhar 2 Ranveer Singh Fans Gets Angry: 'धुरंधर 2' के थिएटर्स में रिलीज होने के बाद फैंस के बीच भारी नाराजगी देखने को मिली है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Dhurandhar 2 Ranveer Singh Fans Gets Angry

Dhurandhar 2 Ranveer Singh Fans Gets Angry (सोर्स- एक्स)

Dhurandhar 2 Ranveer Singh Fans Gets Angry: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई, लेकिन इस बार वजह फिल्म की कहानी नहीं बल्कि सिनेमाघरों में हुआ बवाल है। मुंबई के मलाड स्थित थिएटर में फिल्म का शो अचानक रद्द होने के बाद फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और मामला बहस तक पहुंच गया।

1.5 घंटे इंतजार के बाद मिला झटका (Dhurandhar 2 Ranveer Singh Fans Gets Angry)

बुधवार को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो के दौरान कई जगह तकनीकी समस्याएं सामने आईं। इन्हीं में से एक मामला मलाड के एक थिएटर का है, जहां दर्शकों को करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करवाया गया। फैंस को उम्मीद थी कि थोड़ी देर बाद फिल्म शुरू हो जाएगी, लेकिन आखिरकार उन्हें बताया गया कि शो कैंसिल कर दिया गया है। इस खबर के बाद थिएटर के अंदर ही माहौल गरमा गया और कई लोग स्टाफ से सवाल-जवाब करने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Dhurandhar 2 Ranveer Singh Fans Gets Angry)

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शक थिएटर कर्मचारियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ फैंस यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे खास तौर पर फिल्म देखने के लिए दूर-दूर से आए थे और बिना फिल्म देखे वापस नहीं जाना चाहते।

कई लोगों ने साफ कहा कि वे रिफंड लेने के बजाय फिल्म देखना पसंद करेंगे। इससे यह भी साफ हुआ कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच कितना जबरदस्त क्रेज है।

तकनीकी गड़बड़ी बनी वजह

जानकारी के मुताबिक, फिल्म के कई शो अंतिम समय पर तकनीकी दिक्कतों के कारण प्रभावित हुए। कंटेंट समय पर थिएटर तक नहीं पहुंच पाने की वजह से कई जगह शो लेट हुए, तो कुछ जगह उन्हें रद्द करना पड़ा। हालांकि कुछ सिनेमाघरों ने दर्शकों को पैसे वापस करने की पेशकश की, लेकिन कई फैंस इस फैसले से संतुष्ट नहीं थे।

रणवीर के फैंस में निराशा

फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्साह था और पेड प्रीव्यू के आंकड़े भी इसे साबित करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का कारोबार कर लिया है और दुनियाभर में अच्छी कमाई की है। इसके बावजूद इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी ने दर्शकों के अनुभव को प्रभावित किया, जिससे कई लोग निराश भी नजर आए।

कहानी और किरदारों की झलक

'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट के रोल में नजर आ रहे हैं, जो अपराध की दुनिया में गहराई तक उतर जाता है। उनका किरदार धीरे-धीरे अंडरवर्ल्ड में अपनी पकड़ मजबूत करता है और कहानी इसी संघर्ष और सत्ता के खेल के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म के पहले भाग के बाद से ही इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी, जो अब रिलीज के साथ और भी बढ़ गई है।