काफी लंबे समय तक शमिता बड़े पर्दे से दूर रहीं। फिर उन्हें छोटे पर्दे पर की ओर रुख करते हुए देखा गया। कहा जाता है कि करियर को नीचे की ओर जाता देख शमिता ने टीवी शोज करने का फैसला लिया था। उन्होंने टीवी के कई पॉपुलर रियलिटी शोज़ किए हैं। जिसमें 'बिग बॉस' ( Bigg Boss ), झलक दिखला जा ( Jhalak Dikhla Jaa Show ) और 'खतरों के खिलाड़ी' ( Khatron Ke Khiladi ) जैसे बड़े शोज़ का नाम शमिल है। यहां तक शमिता ने तमिल फिल्मों में भी काम किया है।