
shraddha kapoor
नई दिल्ली: कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते इस वक्त पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है। इस खतरनाक वायरस के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इसकी चपेट में भारत भी आ चुका है। देश में कोरोनावायरस से अब तक चार लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसलिए पूरे देश में इसके बचाव के लिए हर कोशिश की जा रही है। वहीं बॉलीवुड भी हर तरीके से लोगों को जागरुक करने का प्रयास कर रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
View this post on InstagramDONT touch each other. Otherwise you may get a shock #besafe #tbt #socialdistancing
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
इस वीडियो में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को जोरदार करंट लगता है और उनके छूने पर वरुण धवन भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। लेकिन घबराइए नहीं ये करंट असली का नहीं है। दरअसल, वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें श्रद्धा को बल्ब छूने के कारण करंट लग जाता है। वरुण उनको बचाने के आगे आते हैं और जैसे ही वो श्रद्धा को छूते हैं तो उन्हें भी करंट लग जाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- "एक दूसरे को मत छुओ। नहीं तो आपको शॉक लग सकता है।"
View this post on InstagramMy Appeal in my Style Social Distancing is the only solution, yet 🙏🏽
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
वरुण और श्रद्धा ने इस वीडियो के जरिए एक-दूसरे को न छूने का संदेश दिया है। आपको बता दें कि कोरोनावायरस (Coronavirus) छूने से एक-दूसरे में फैल रहा है। इसी वजह से दोनों ने ये वीडियो बनाया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं बॉलीवुड के बाकी सितारे भी लोगों को जागरुक करने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने भी वीडियो शेयर लोगों से घर में रहने की सलाह दी थी। उनके वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
Updated on:
20 Mar 2020 12:43 pm
Published on:
20 Mar 2020 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
