25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, फिरौती में मांगी गई मोटी रकम

उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट (Urvashi Rautela Facebook) हैक हो गया है। इसकी जानकारी खुद उर्वशी रौतेला ने ट्विटर के जरिए दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
urvashi_rautela.jpg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब उर्वशी एक नई परेशानी में फंस गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का फेसबुक अकाउंट (Urvashi Rautela Facebook) हैक हो गया है। इसकी जानकारी खुद उर्वशी रौतेला ने ट्विटर के जरिए दी है।

उर्वशी रौतेला ने बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस से भी मदद मांगी है। उर्वशी ने अपने ट्वीट में लिखा- 'मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है तो किसी भी मैसेज और पोस्ट पर रिप्लाई न करें, क्योंकि ये मेरे और मेरी टीम द्वारा नहीं किया गया है।' उर्वशी के इस ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस की शिकायत साइबर सेल को भेज दी है।

मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा- 'हम ने आपकी शिकायत साइबर पुलिस स्टेशन को भेज दी है।' जिसके बाद उर्वशी ने मुंबई पुलिस को बताया कि हैकर उनसे बड़ी फिरौती की मांग कर रहा है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ हो। इससे पहले भी साल 2017 में उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। उस वक्त एक्ट्रेस ने फेसबुक के जरिए जानकारी दी थी। साथ ही हैकर ने उर्वशी के अकाउंट से कई आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग