9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lockdown में खूबसूरती बढ़ाने के लिए Special Face Masks लगा रहीं एक्ट्रेसेस, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपनी फिटनेस (Fitness) पर ध्यान दे रहे हैं तो कुछ कुकिंग, सिंगिंग जैसी कई नई चीजें सीख रहे हैं। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी है जो अपनी खूरसूरती में और निखार लाने के लिए कई तरह से घरेलु निस्खे आजमा रही हैं। ये सितारे स्पेशल फेस मास्क (special face masks) का उपयोग कर रहे हैं।

3 min read
Google source verification
bollywood Actresses

bollywood Actresses

लॉकडाउन (Lockdown) के चलते आमलोगों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी (Bollywood celebrity) घर पर रहकर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेड कर रहे हैं। इस बीच अपनी फिटनेस (Fitness) पर ध्यान दे रहे हैं तो कुछ कुकिंग, सिंगिंग जैसी कई नई चीजें सीख रहे हैं। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी है जो अपनी खूरसूरती में और निखार लाने के लिए कई तरह से घरेलु निस्खे आजमा रही हैं। ये सितारे स्पेशल फेस मास्क (special face masks) का उपयोग कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को फोटो शेयर कर ब्यूटी टिप्स भी दे रहे है। इस लिस्ट में अथ‍िया शेट्टी (Athiya Shetty), एली अवराम(Eli Avram), करीना कपूर (Kareena kapoor), करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और सोहा अली खान (Soha Ali Khan) का नाम भी शामिल है।

अथ‍िया शेट्टी
अभिनेत्री अथ‍िया शेट्टी (Athiya Shetty) ने हाल ही इंस्टाग्राम पर फेस मास्क लगाए फोटोज शेयर किए हैं। उन्होंने इसको अपने घर पर ही तैयार किया है। अथ‍िया इनमें सफेद फूलों के पास हाथ में फोन लिए हुए पोज देती नजर आईं। उन्होंने अपनी आंखे तो बंद रखी हैं और पाउट किया है। दूसरी फोटो में वो फोन देखती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी ब्यूटी और फिटनेस को लेकर काफी सजक रहती है।

एली अवराम
अभिनेत्री एली अवराम (Eli Avram) ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नया पैतरा आजमाया है। वे घर पर ही होममेड ट‍िप्स की मदद से अपनी स्किन का ख्याल रखने की कोश‍िश कर रही हैं। इस कोश‍िश में उन्होंने अब बीटरूट मास्क का तरीका अपनाया है। एक्ट्रेस ने अपनी पूरी बॉडी पर चुकंदर का रस लगाया है। पहले एली ने अपने चेहरे पर चुकंदर का रस लगाया था लेकिन फिर नौकरानी की सलाह पर उन्होंने पूरी बॉडी पर इसे लगा लिया। एली ने इसके बाद अपनी कई तस्वीरें भी शेयर कीं।

View this post on Instagram

eyes wide shut ☁️ #unlockyou

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on

करीना कपूर
करीना कपूर (Kareena kapoor) फिल्मों के साथ—साथ अपनी स्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं। क्वारंटीन में अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर करीना फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस चेहरे पर होममेड मास्क लगाए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बेबो ने बताया कि गर्मियों के लिए क्या चीजें ज्यादा जरूरी हैं। वीडियो में वह काफी कूल अंदाज में नजर आईं। वे अपने फैंस को भी फिटनेस के लिए नेचुरल चीजों का उपयोग करने की ही सलाह देती हैं।

करिश्मा कपूर
करीना (Kareena kapoor) की तरह ही बहन करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने भी माचा मास्क को चेहरे पर लगाया। करीना और करिश्मा कपूर की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें दोनों बहनें इस स्पेशल प्रकार के मास्क के साथ नजर आईं। दोनों बहनों के बीच लॉकडाउन में बॉन्डिंग काफी बेहतर हुई है।

हुमा कुरैशी
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने पिछले दिनों स्पेशल फेस मास्क का उपयोग किया था। हुमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फेस मास्क के साथ फैंस के लिए तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने कहा कि अब फेस मास्क ही उनका क्वारनटीन मेकअप हो चुका है। हुमा ब्यूटी के लिए होममेड का प्रयोग करती हैं और अपने प्रशंसकों को नेचुरल चीजों का उपयोग करने की सलाह देती है।

सोहा अली खान
सैफ अली खान (Soha Ali Khan) की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी करीना और करिश्मा की तरह माचा मास्क का उपयोग किया। सोहा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में एक स्टोरी शेयर की जिसमें वे इस फेस मास्क के साथ नजर आईं। बॉलीवुड के टॉप सेलेब्स के इस मास्क के उपयोग के बाद फैंस के बीच भी इस मास्क की लोकप्रियता में इजाफा होने के चांस काफी बढ़ गए हैं।