
Adani Enterprises case: Bollywood industry has done lot of work on stock market, see list of movies which are worth watching
पिछले कुछ दिनों में अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। हर रोज टूटते शेयरों की वजह से अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगातार कम हो रहा है। दरअसल, अडानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद इस ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयर में 50 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के कर्ज के स्तर और टैक्स हैवन के इस्तेमाल पर सवाल उठाया था। कंपनी के इस आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर ये शेयर मार्केट किस तरह से काम करता है और क्यों किसी कंपनी के आरोप से किसी दूसरी कंपनी के शेयरों को नुकसान पहुंचता है।
अडानी ग्रुप के इस केस के बाद शेअर मार्केट कि बातें आजकर खूब चर्चा में बनी हुई है। अगर आप शेयर मार्केट में रुचि रखते हैं तो आपको इसपर बनी फिल्में जरूर देखनी चाहिए। दुनिया में लगभग हर विषय पर फिल्में बनाई गई हैं। दुनिया के कोने कोने से हॉरर स्टोरीज से लेकर अजीब मर्डर मिस्ट्री तक, लगभग सभी पर फिल्में मौजूद हैं। इसी तरह शेयर मार्केट पर भी ढेरों फिल्में बनाई गई हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने भी इस डोमेन पर काम किया है और इस टॉपिक पर आधारित ऐसी कई फिल्में बनाई हैं, जो आपके देखने लायक हैं।
1. द बिग बुल
हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित अगली शेयर मार्केट फिल्म का नाम 'द बिग बुल' है। यह एक फिल्म है इसलिए शेयर मार्केट की बारीकियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है मगर आपको कहानी अच्छे से समझ आ जायेगी। फिल्म हर्षद मेहता की कहानी पर ही आधारित है मगर फिल्म के मुख्य किरदार का नाम बदलकर हेमंत शाह रखा गया है। इसमें भी आपको हेमंत शाह बैंकिंग सिस्टम के लूपहोल्स का फायदा उठाते हुए दिखेगा। बैंकिंग सिस्टम की खामियों का फायदा उठा कर हेमंत शाह फर्श से अर्श तक पहुंचता है। हालांकि, धीरे धीरे इस बात का खुलासा होने लगता है कि हेमंत ने गलत तरीके से पैसा बनाया है।
2. गफला
2006 में आई ये फिल्म भी बांबे स्टॉक मार्केट में हुए 1992 के बदनाम प्रतिभूति घोटाले के मुख्य आरोपी हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विनोद शरावत, श्रति उल्फत और विक्रम गोखले जैसे सितारे हैं। 'गफला' हर्षद मेहता के जीवन को एक अनोखे दृष्टिकोण से देखने में मदद करती है।
3. बाजार
अक्टूबर 2018 में आई फिल्म बाजार की भी काफी चर्चा हुई। इस फिल्म में राधिका आपटे, सैफ अली खान जैसे बड़े सेलिब्रिटीज देखने को मिले। सैफ अली खान इस फिल्म के हीरो हैं जो कि किसी भी तरह से शेयर बाजार मे पैसा कमाने में विश्वास करता है। इस फिल्म की पूरी कहानी शेयर बाजार, इंसाइडर ट्रेडिंग, कंसेप्ट ऑफ हॉस्टाइल टेकओवर्स, भ्रष्टाचार इत्यादि पर आधारित है।
4. शेयर बाजार
1997 में आई हिंदी फिल्म 'शेयर बाजार' दो ट्रेडर भाइयों मनसुख और हंसमुख मेहता के उपर बनी है जो कि बांबे स्टॉक एक्सचेंज में उठापटक करते हैं। इस फिल्म में जैकी श्राफ और डिम्पल कपाड़िया ने लीड रोल में काम किया है।
5. सास बहू और सेंसेक्स
फिल्म 'सास बहू और सेंसेक्स' 2008 में आई थी। शोना ऊर्वशी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शेयर बाजार में पैसा लगाने का और वहां काम करने के बारे में कुछ कहने के साथ ही साथ अन्य मसाले डाल कर बनाई गई एक मसाला हिंदी फिल्म है। इस फिल्म में किरण खेर, तनुश्री दत्ता, अंकुर खन्ना, फारूख शेख जैसे मशहूर कलाकारो ने काम किया है।
6. जो हम चाहें
सनी गिल, सिमरन मुंडी जैसे नए कलाकारों द्वारा पवन गिल के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म भी स्टॉक मार्केट पर आधारित है। इस फिल्म में सनी गिल ने मेन रोल अदा किया है, जो एमबीए करने के बाद बांबे स्टॉक मार्केट में ट्रेडर बन कर अपनी आजीविका चलाना शुरू करता है।
7. कॉर्पोरेट
कॉर्पोरेट फाइनेंस की दुनिया से जुड़ी एक फिल्म है। इस फिल्म की कहानी निशि नाम की एक महिला पर आधारित है जो फाइनेंस की दुनिया में नाम बनाना चाहती है। फिल्म में बिपाशा बासु, के के मेनन और रजत कपूर जैसे सितारे हैं। 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉर्पोरेट' एक फाइनेंशियल थ्रिलर, ड्रामा और सस्पेंस वाली फिल्म है। इस फिल्म में के के मेनन के साथ-साथ बिपाशा बासु लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल् में आप देखेंगे की दो कॉर्पोरेट कंपनियां अपना प्रॉफिट बढ़ाने के लिए एक दूसरे के सात कैसे कॉम्पिटिशन करती है।
यह भी पढ़ें: अडानी मुद्दे पर सरकार की ओर से पहली प्रतिक्रिया, वित्त मंत्री बोलीं- पहले भी वापस हुए FPO लेकिन...
Published on:
04 Feb 2023 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
