नोटिस में आगे कहा गया है, 'कौन सा हिंदू बिना मूछों के दाढ़ी रखता है, जैसे भगवान हनुमान को फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म रामायण, भगवान राम, मां सीता और हनुमान का पूरी तरह से इस्लामीकरण कर रही है। यहां तक कि रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान भी फिल्म में तैमूर या खिलजी जैसे नजर आ रहे हैं। यह फिल्म देश में लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह हमारे समाज और देश के लिए बेहद नुकसानदेह है।'