7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेता अरुण बाली का मुंबई में हुआ निधन, आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा में आए थे नजर

फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज फिल्म और टीवी अभिनेता अरुणा बाली का निधन हो गया है। एक्टर 79 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई में सुबह 4:30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 7 Oct 2022, 9:35 AM IST

actor arun bali

actor arun bali

अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता अरुण बाली (Arun Bali) का निधन हो गया है। वे लंबे वक्त से बीमार थे। परिवार के मुताबिक, वे न्यूरोमस्कुलर बीमारी से जूझ रहे थे। इससे उन्हें बोलने में परेशानी होती थी। अरुण बाली की खराब तबीयत के चलते उन्हें कुछ महीने पहले अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

अरुण बाली के निधन की खबर आते ही उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे शोक में डूब गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनको लेकर पोस्ट कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

अरुण बाली इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार थे। आखिरी बार एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखे थे।

यह भी पढ़ें- फोटो लेने पर भड़कीं अनुष्का शर्मा

फिल्म में वो ट्रेन में बूढ़े व्यक्ति के के रोल में दिखे थे। अरुण बाली ने 3 इडियट्स, केदारनाथ, पानीपत, हे राम, दंड नायक, रेडी, ज़मीन, पुलिसवाला गुंडा, फूल और अंगार और राम जाने फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरीयल्स में भी दमदार रोल निभाया था।

अरुण बाली ने टीवी में भी अपने अलग-अलग किरदारों से खूब नाम कमाया। उन्होंने 'नीम का पेड़', 'दस्तूर', 'चाणक्य', 'देख भाई देख', 'द ग्रेट मराठा', 'शक्तिमान', 'स्वाभिमान', 'देस में निकला होगा चांद', 'कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन', 'वो रहने वाली महलों की' और 'देवों के देव महादेव' जैसे मशहूर और पॉपुलर सीरियलों में काम किया था।

उन्होंने 1991 की पीरियड ड्रामा चाणक्य में राजा पोरस की भूमिका निभाकर काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने न केवल हिन्दी फिल्मों में काम किया बल्कि तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में भी अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ थी।

एक ओर जहां अरुण अपनी रौबदार आवाज से किरदार में जान डालते थे तो दूसरी ओर अपनी मुस्कान से दिल जीत लेते थे। अरुण के गुजर जाने से सेलेब्स और फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' पर इस एक्टर ने कसा तंज