26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी ही दिलचस्प है आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की लव स्टोरी

आज मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा का जन्मदिन है। इस स्पेशल डे पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 21 May 2021, 12:00 PM IST

Aditya Chopra Birthday Special Know His Love Story With Rani Mukerjee

Aditya Chopra Birthday Special Know His Love Story With Rani Mukerjee

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा का आज 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य चोपड़ा इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी रोमांटिक लव-स्टोरी के चलते दुनियाभर में ख्याति पाई है। आदित्य चोपड़ा की फिल्म जब भी सिनेमाघरों में आती है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा एक्टर शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और सलमान खान को सुपरस्टार बनाने में इन्हीं का हाथ है। इतना बड़ा नाम होने के बाद बावजूद भी आदित्य चोपड़ा लाइम लाइट से दूर रहते हैं। आज उनका जन्मदिन है। इस मौके पर जानते हैं कि उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

23 साल की उम्र में बनाई आइकॉनिक फिल्म

हिंदी सिनेमा जगत में आदित्य चोपड़ा एक ऐसे फिल्म निर्माता रहे हैं। जिन्होंने लीक से हटकर फिल्में बनाई हैं। फिल्म रिलीज़ के बाद भी सालों तक उस फिल्म का जादू देखने को मिलता है। सफलता का मुकाम छूने वाले आदित्य चोपड़ा ने यहां तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत की है। उन्होंने 18 साल की उम्र में ही पिता यश चोपड़ा संग असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था।

23 साल की उम्र में आदित्य ने अपनी पहली फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे बनाई थी। इस फिल्म को अपार सफलता मिली और आदित्य चोपड़ा निर्देशक के तौर पर पूरी इंडस्ट्री और दुनिया पर छा गए।

यह भी पढ़ें- 'मुझसे दोस्ती करोगी' के दौरान रानी की हुई थी आदित्य से पहली मुलाकात, बताई खास बात...

बीमारी से ग्रस्त हैं आदित्य

शोहरत और नाम होने के बाद बावजूद भी अक्सर आदित्य चोपड़ा को मीडिया से बचते हुए देखा गया है। यहां तक वह बेहद ही कम इंटरव्यू भी देते हैं। वैसे आपको बता दें आदित्य चोपड़ा एक बीमारी से ग्रस्त हैं और यही वजह है कि वह कैमरों से दूर रहते हैं। बताया जाता है कि आदित्य को एंटी सोशल पर्सनलैटी डिसऑर्डर है। आदित्य ज्यादा लोगों का सामना नहीं कर पाते हैं। यही वजह है कि अक्सर कैमरे और भीड़ देखकर आदित्य बचने की कोशिश करते हैं।

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की लव स्टोरी

आदित्य चोपड़ा और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की लव स्टोरी की बात करें तो वह पहली बार रेस्टोरेंट में मिले थे। रानी फिल्म राजा की आएगी बारात से पहले ही लोगों का दिल जीत चुकी थी। बताया जाता है कि रानी मुखर्जी की खूबसूरती देख आदित्य चोपड़ा ने करण जौहर को कुछ कुछ होता के लिए रानी का नाम सुझाव के तौर पर दिया था। जानकारी के अनुसार इसी फिल्म के बाद से रानी और आदित्य एक दूसरे को डेट करने लगे थे।

यह भी पढ़ें- Birthday Special: Aditya Chopra ने Rani Mukherjee को पाने के लिए लिया था पहली पत्नी से तलाक, देने पड़े थे इतने करोड़!

पहली पत्नी को दिया तलाक

बताया जाता है कि आदित्य चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा को रानी मुखर्जी संग उनका रिश्ता बिल्कुल भी पसंद नहीं था। क्योंकि आदित्य पहले से ही शादीशुदा थे। जी हां, आदित्य चोपड़ा की पहली पत्नी का नाम पायल खन्ना था। यही वजह थी कि आदित्य ने रानी के लिए अपना घर तक छोड़ दिया था। खबरों की मानें तो कहा जाता है कि आदित्य को काफी समय तक होटल में रहना पड़ा था। साल 2009 में आदित्य ने पायल से तलाक ले लिया और रानी से साल 2014 में इटली में शादी कर ली।