20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रामायण’ के शुरू होते ही फिर से ट्रोलर्स को याद आई सोनाक्षी सिन्हा, मीम्स की आई बाढ़

लॉकडाउन के चलते फिर से दूरदर्शन पर शुरू हुई रामायण ( Ramayana ) ट्रोलर्स को फिर से याद आई सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakashi Sinha ) कौन बनेगा करोड़पति ( Kaun Banega Corepati ) में गलत जवाब देने पर फिर से बनाए जा रहे हैं मीम्स

2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Mar 28, 2020

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

नई दिल्ली। दुनियाभर को कोरोनावायरस ( Coronavirus ) से बचाने के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। ताकि ये संक्रमण और ना फैले। घरों में बंद लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच भारत सरकार ने घरों में रह रहे लोगों के लिए नेशनल चैनल दूरदर्शन पर रामायण ( Ramayana ) और महाभारत ( Mahabharat ) के धारावाहिक को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है। 28 मार्च यानी की आज से इस शो का प्रसारण सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है। लेकिन खास बात ये है कि रामायण के शुरू होते ही एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakashi Sinha ) फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।

दरअसल, कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha ) कौन बनेगा करोड़पति गेम शो में आई थी। जहां पर उनसे पूछा गया था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? जिसका जवाब देने के लिए वो लाइफलाइन का इस्तेमाल करती हैं। जिस पर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) भी हैरान हो गए थे। सोनाक्षी के गलत जवाब देने पर वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई थी।

एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा पर मीम्स बनने शुरू हो गए हैं। उन मीम्स में सोनाक्षी को लोग सलाह दे रहे हैं कि वो अब ठीक से का रामायण देख लें।