
नई दिल्ली। आज देश भर में दशहरा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन राम ने रावण का वध कर, बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी। दशहरे के इस मौके पर सब लोग एक दूसरे बधाई दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड कलाकार भी अपने अलग-अलग अंदाज में लोगों को दशहरे की बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच रावण को लेकर कमाल आर खान ने एक गजब की बात कह दी है। जहां एक और समाज रावण के जलने पर उसे बुराई पर अच्छाई की जीत समझता है तो वहीं टकमाल आर खान' ने ट्वीट कर कहा कि 'रावण की मौत हुई और उसकी पूरी पीढ़ी खत्म हो गई। सिकंदर की मौत हुई और उसकी पूरी पीढ़ी खत्म हो गई। ये सबूत है कि परिवार का मुखिया कितने मायने रखता है? उसे उसका श्रेय दिया जाना चाहिए जो अपने पूरे परिवार की सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ देखभाल करता है।'
Kamaal R Khan वैसे भी अपने विवादित बयानों की वजह से ही सुर्खियों में बने रहते है।
Updated on:
08 Oct 2019 02:11 pm
Published on:
08 Oct 2019 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
