scriptसलमान से पहले इस शख्स को डेट कर रही थी ऐश्वर्या राय, इस एक्ट्रेस ने करवाया था ब्रेकअप! | Aishwarya and Rajiv Moolchandani breakup due to Manisha Koirala | Patrika News

सलमान से पहले इस शख्स को डेट कर रही थी ऐश्वर्या राय, इस एक्ट्रेस ने करवाया था ब्रेकअप!

locationमुंबईPublished: Mar 11, 2020 06:14:56 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

एक फिल्म मैगजीन को मनीषा ने बताया था कि वह राजीव के साथ रिलेशन में है और राजीव ने उनके लिए ऐश्वर्या को छोड़ा है। राजीव मूलचंदानी 90 के दशक में इंडस्ट्री के मशहूर मॉडल थे।

aishwarya rai salman khan

aishwarya rai salman khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्यर्या राय की प्रेम कहानी के बारे में सभी जाते हैं। ऐश्वर्या का नाम राजीव मूलचंदानी के साथ भी जुड़ा था। राजीव एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के बॉयफ्रेंड थे। जिसकी वजह से इंडस्ट्री की इन दो एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट हुई थी। साल 1999 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने इस मामले पर खुलकर बात करते हुए मनीषा को खूब खरी खोटी सुनाई थी।
salman khan
राजीव मूलचंदानी 90 के दशक में इंडस्ट्री के मशहूर मॉडल थे। मॉडलिंग की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए राजीव के साथ का होना बहुत जरूरी था, क्योंकि उनके बिना मॉडलिंग में पत्ता भी नहीं हिलता था। उस दौरान ऐश्वर्या मॉडलिंग वर्ल्ड में एक्टिव हुईं और उनके साथ काम भी किया। खबरों के अनुसार, दोनों के बीच नजदीकियां आ गई थी लेकिन ऐश्‍वर्या के मिस वर्ल्‍ड बनने और बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद दोनों अलग हो गए। हालांक‍ि ऐश ने राजीव को हमेशा अपना अच्‍छा दोस्‍त बताया है।
salman khan
एक फिल्म मैगजीन को मनीषा ने बताया था कि वह राजीव के साथ रिलेशन में है और राजीव ने उनके लिए ऐश्वर्या को छोड़ा है। 1999 में एक मैग्‍जीन को द‍िए इंटरव्‍यू में ऐश्‍वर्या ने इस मामले में खुलकर बात करते हुए कहा कि वह मनीषा और राजीव की लव स्‍टोरी का ह‍िस्‍सा नहीं हैं। दो महीने बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था और मनीषा क‍िसी और के साथ थीं। बल्‍क‍ि मनीषा ने हर दूसरे महीने नया बॉयफ्रेंड बनाया है।

ट्रेंडिंग वीडियो