बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन के कॅरियर को संवारने की ठान ली है। खबर है कि ऐश ने अभिषेक के ठंडे पड़े कॅरियर को स्पीड देने के लिए एक्स बॉयफ्रेंड की पीआर से संपर्क किया है। दरअसल, कुछ समय पहले किसी बात को लेकर अनबन होने के चलते सलमान ने अपनी पीआर रेश्मा शेट्टी से अपने रास्ते अलग कर लिए थे। खबर के मुताबिक, ऐश ने पति अभिषेक को रेश्मा को हायर का करना सुझाव दिया है, ताकि उनका कॅरियर रन कर सके। बेहतरीन अभिनेता होने के बावजूद अभिषेक बच्चन के कॅरियर को वो स्टारडम अब तक नहीं मिल सका जो अमिताभ बच्चन के पास आज इस उम्र में भी कायम है।