
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल हैं, जो अपनी खूबसूरत लव स्टोरी के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनके पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल है। दोनो को शादी के 14 साल हो चुके हैं और इन सालों में दोनों ने कई बार ये साबित किया है कि, दोनों के बीच बेशुमार प्यार है। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'धूम 2' के सेट पर शुरू हुई थी और फिल्म 'गुरु' की शूटिंग के दौरान ही अभिषेक ने अपनी लेडीलव ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद बिना देर किए साल 2007 में दोनों ने ग्रैंड तरीके से शादी कर ली थी।
शादी के तुरत बाद दोनो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय अपने हनीमून के लिए डिज्नीलैंड गए थे। जहां पर दोनों ने खूब मस्ती की थीं। यहां पर ऐश्वर्या राय मिन्नी माउस और मिकी माउस को देख इतनी खुश हुईं, कि एक्ट्रेस उन दोनों को देखकर बच्चों की तरह उछलने लगी थीं। ऐश्वर्या मिकी और मिन्नी के साथ फोटो भी खिंचवाया था।
एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने इस बात का खुलासा किया था।साथ ही यह भी कहा- वहां हो रही परेड में वह उनके साथ कूदना भी चाहती थीं। हम वहां जाकर गैर-जिम्मेदार हो गए थे।
Updated on:
04 Jan 2022 03:07 pm
Published on:
04 Jan 2022 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
