
Aishwarya Rai and Salman khan
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। भले ही वो अब फिल्मों में पहले के मुकाबले कम दिखाईं दे रही हों लेकिन फैंस के बीच उनका जलवा आज भी बरकरार है।
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय की जोड़ी सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काफी पसंद की जाती थी। ऐश्वर्या ने दोनों के साथ ही कई हिट फिल्मों में काम किया है। 1997 में सलमान को डायरेक्टर मंसूर खान की फिल्म ‘जोश’ (2000) के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। इसके पीछे की वजह सलमान खान को फिल्म में मिलने वाला कैरेक्टर था। जिसे वो नहीं करना चाह रहे थे।
दरअसल, सलमान खान को इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के भाई का रोल प्ले करना था। लेकिन सलमान को यह मंजूर नहीं था। वे ऐश्वर्या के भाई नहीं बनना चाहते थे। इसके बाद में यह रोल रोमांस किंग शाहरुख खान ने निभाया।
सलमान खान से जब एक इंटरव्यू में इस रोल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘मैं नहीं चाहता था कि इस फिल्म में मेरी बहन ऐश्वर्या राय हो। ऐश्वर्या बहुत ब्यूटीफुल हैं और उन्हें मैं अपने अपोजिट एक्ट्रेस के रूप देखना ज्यादा पसंद करूंगा। खैर, सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में एक दूसरे के अपोजिट काम किया था जिसे ऑडियंस ने बहुत पसंद भी किया था।

Published on:
19 Feb 2018 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
