नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर, 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। आज वह अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 1997 में आई मणि रत्नम की फिल्म ईरुवर से एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि, शुरुआत में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। लेकिन 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम ऐश्वर्या के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई सुपरहिट फिल्में दीं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐश प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिससे डायरेक्टर काफी नाराज हो गए थे।