
इस साल ईद पर इंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है। बॉलीवुड के एक्शन स्टार कहे जाने वाले दो एक्टर्स की फिल्म एक साथ ईद पर रिलीज होने जा रही है। लंबे समय से इंतजार करवा रही अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ और अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर आमने सामने होंगी।
‘मैदान’ की रिलीज डेट आई सामने
अजय देवगन इस स्पोर्ट्स ड्रामा में भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब, निर्माताओं ने अंततः रिलीज की तारीख ईद 2024 तय कर दी है। यह वही दिन है जिस दिन अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सिनेमाघरों में आने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर यह खबर शेयर की है।
गुमनाम नायक की है कहानी
‘मैदान’ में 1950 से 1963 अपने निधन तक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे गुमनाम नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है। यह फिल्म अमित शर्मा द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर द्वारा निर्मित है। COVID-19 महामारी के बाद से तारीख में बदलाव किए गए थे। फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव और रूद्रनील घोष भी अहम भूमिका में हैं।
Published on:
21 Jan 2024 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
