निर्माताओं का मानना है कि कोरोना को लेकर लोगों के मन में काफी भय है। ऐसे में लोग थियेटर जाने से बचना चाहेंगे। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए निर्माता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी फिल्म को सीधे रिलीज करने के लिए बात कर रहे हैं। अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, शरद केलकर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।