
Vaibhav Suryavanshi Amitabh Bachchan Posters (सोर्स- @tahirjasus)
Vaibhav Suryavanshi Amitabh Bachchan Posters: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों वैभव सूर्यवंशी हर तरफ छाए हुए हैं। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी का नाम हर तरफ गूंज रहा है। उन्हें महज 15 साल की उम्र में टीम इंडिया की तरफ से खेलने का मौका भी मिल गया है जिसके बाद कुछ दिन पहले पटना में उनके घर पर जश्न मनाया गया था। अब उस दौरान के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें वैभव और अमिताभ बच्चन के पोस्टर्स पकड़े हुए लोग उनके घर के बाहर खड़े हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
दरअसल कुछ दिन पहले आयरलैंड दौरे के लिए जैसे ही टीम इंडिया का ऐलान हुआ पटना में वैभव के घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान वैभव के नाम का नारा लगाते हुए नजर आए। इसी के साथ ही बहुत सारे फैंस के हाथ में वैभव सूर्यवंशी और अमिताब बच्चन के साथ पोस्टर्स भी देखे गए। इस दौरान का वीडियो 'ताहिर जासूस' समेत कई पैपराजी पेजिस पर शेयर किया गया है।
दरअसल सालों पहले बिग बी की फिल्म आई थी जिसका नाम था 'सूर्यवंशम'। इस फिल्म के साथ अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में दमदार पकड़ जमाई थी। क्योंकि वैभव का उपनाम सूर्यवंशी है इसलिए उन्हें अमिताभ के साथ जोड़ा जाता रहा है।
टीम इंडिया में वैभव के सिलेक्शन से पहले जब आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव की टीम राजस्थान रॉयल्य प्लेऑफ से बाहर हुई थी तो अमिताभ बच्चन ने उनके लिए एक पोस्ट किया था। इस दौरान अपने पोस्ट में अमिताभ ने वैभव की जमकर तारीफ की थी। वैभव को भविष्य का चमकता सितारा बताया था।
अगर अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो 80 पार की उम्र में भी वे लगातार काम कर रहे हैं। आने वाले समय में वे 'कल्कि 2898 एडी (पार्ट 2)' और कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन-84' में नजर आने वाले हैं, जो इसी साल रिलीज हो सकती हैं। इसके अलावा, नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण - पार्ट 1' में भी उनका एक खास कनेक्शन होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर इस फिल्म में अमिताभ बच्चन 'जटायु' के किरदार को अपनी दमदार आवाज देंगे।
Updated on:
10 Jun 2026 12:51 pm
Published on:
10 Jun 2026 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
