नई दिल्ली। बॉलीवुड कपल्स की जब भी बात आती है तो इसमें अजय देवगन और काजोल का नाम जरूर आता है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। दोनों की शादी को दो दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। काजोल और अजय देवगन ने साल 1999 में शादी की थी। इतने सालों बाद भी दोनों के बीच पहले जैसा ही प्यार बरकरार है। हालांकि, दोनों आपस में खूब मस्ती मजाक और नोक-झोंक करते रहते हैं। एक बार दोनों साथ में एक इंटरव्यू में पहुंचे थे। यहां अजय देवगन ने बताया कि उन्हें काजोल की कौन सी आदत पसंद नहीं है।