
Akshay Kumar Birthday
Akshay Kumar Age: आज अक्षय कुमार अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार माने जाते हैं जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में हैं। अक्षय करीब 33 सालों से फिल्म इंडस्ट्री की जान बने हुए हैं। वह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं। उनके फैंस उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से जानता है। ये नाम उन्हें इंडस्ट्री ने ही दिया है, पर क्या आप जानते हैं कि जिसकी दुनिया दीवानी हैं वह भी किसी के प्यार में दीवाने हो गए थे। जी हां और ये उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना नहीं थी बल्कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस थी। उनकी फोटो के पोस्टर अक्षय अपने कमरे की दीवारों पर लगा कर रखते थे। आइये आज अक्षय की बर्थडे पर जानते हैं उसे जुड़ी कुछ अनसुनी 10 बातें…
पहला: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वह मूल रूप से दिल्ली के निवासी थे। अक्षय का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है।
दूसरा: अक्षय कुमार का पूरा बचपन दिल्ली के चांदनी चौक में गुजरा है। इसके बाद अक्षय ने मुंबई की राह पकड़ ली और मुंबई आ गए। डॉन बॉस्को स्कूल और गुरु नानक खालसा कॉलेज में पढ़ाई की।
तीसरा: मार्शल आर्ट्स में काफी पसंद है। बैंकॉक वह मार्शल आर्ट्स सीखने गए और खाली समय में उन्होंने शेफ और वेटर की नौकरी भी की।
चौथा: अक्षय कुमार एक बार एक एक्सीबिशन में गए थे जहां एक आर्टिस्ट ने उन्हें कहा कि वह दिखने में काफी स्मार्ट हैं उन्हें मॉडलिंग करनी चाहिए।
पांचवा: मॉडलिंग में अक्षय को जल्दी ही मौका मिल गया। मॉडलिंग के लिए उन्होंने दो दिन शूटिंग की और उन्हें इतने पैसे कमा लिए जितना वे मार्शल आर्ट सीखा कर महीने भर में कमाते थे। बस फिर क्या था, अक्की ने फैसला कर लिया कि ये मॉडलिंग और फिल्म लाइन ज्यादा अच्छी है।
छठा: अक्षय बड़े-बड़े डायरेक्टर के ऑफिस के चक्कर लगाने लगे। एक वह उन्हें एक एड की शूटिंग के लिए बेंगलुरु जाना था पर उनकी फ्लाइट मिस हो गई। वह खाली बैठने से अच्छे एक प्रोड्यूसर के पास चले गए और वहीं उन्हें प्रमोद चक्रवर्ती की फिल्म 'दीदार' में हीरो का रोल मिल गया।
सातवां: अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक्ट्रेस श्रीदेवी को काफी पसंद करते थे। उन्होंने उनकी फोटो अपने कमरे की दीवारों पर लगाई हुई थी।
यह भी पढ़ें : आने वाली है सलमान खान की ये 6 फिल्में, वरुण धवन के साथ भी करेंगे काम
आठवां: अक्षय कुमार बड़े दिलफेंक भी रहे हैं। पूजा बत्रा, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी के साथ उन्होंने जमकर रोमांस किया। इसके बाद ट्विंकल खन्ना ने अक्षय की लाइफ में एंट्री ली और अक्षय उनसे प्यार करने लगे और शादी कर ली।
नौवा: शादी के बाद भी अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा से जुड़ने लगा। वहीं, फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय और रेखा का रोमांस देख हर कोई हैरान रह गया था। खबरें आई कि अक्षय और रेखा एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।
दसवां: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को जब एक दूसरे से प्यार हुआ तो वह ट्विंकल की मम्मी डिंपल कपाड़िया से मिलने गए। जहां उन्होंने अक्षय को Gay समझ लिया था। ऐसे में अक्षय कुमार को काफी गुस्सा आ गया और वह डिंपल से बात करना चाहते थे पर ट्विंकल ने उन्हें संभाल लिया। डिंपल कपाड़िया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें उनके एक दोस्त ने अक्षय के बारे में बताया था कि वह Gay हैं।
Updated on:
09 Sept 2024 09:09 am
Published on:
09 Sept 2024 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
