लेकिन शायद ही लोग जानते होंगे कि जय देवगन ने जिस ब्लॉकबस्टर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था वो पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी और उस फिल्म का नाम है 'फूल और कांटे'। अक्षय के अनुसार जिस रात वे इस फिल्म की शूटिंग की तैयारी कर रहे थे उसी रात एक फोन कॉल ने उन्हें जोरदार झटका दिया था और पल भर में उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया था। इस फोन कॉल ने उनकी किस्मत बदलकर रख दी। जिसके बाद उन्हें अपनी फ्लॉप फिल्म 'सौगंध' से डेब्यू करना पड़ा था।
अक्षय कुमार ने फिल्में पाने के लिए खूब स्ट्रगल किया। उन्होंने एक रोल पाने के लिए कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के ऑफिस के चक्कर भी काटे। फिर जब किस्मत पलटी तो ऐसे झटका लगा कि सारे सपने चूर-चूर हो गए। अक्षय कुमार ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिल्म फूल और कांटे में ऐन मौके पर रिप्लेस कर दिया गया था। उन्होंने कहा, "मैं 1991 में रिलीज हुई फिल्म फूल और कांटे में था। मैं इस फिल्म के सॉन्ग्स की मेकिंग में, फोटोशूट्स में और इसके अलावा और भी कई जगहों में मौजूद था।" अक्षय ने आगे कहा, "नदीम-श्रवण के साथ मेरा म्यूजिक सेशन चल रहा था, मैं फिल्म फूल और कांटे की शूटिंग की तैयारी कर रहा था, इसी दौरान एक कॉल आया और मुझसे कहा गया कि वे सुबह शूटिंग के लिए ना आए।"