
Akshay Kumar Donates 1 Crore
नई दिल्ली: इस वक्त भारत के कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बिहार (Bihar) और असम (Assam) में इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बिहार में कई नदियों का पानी डेंजर जोन से ऊपर जा चुका है। ऐसे में इन राज्यों के लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर्स आगे आ रहे हैं। अब एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।
अक्षय कुमार ने असम और बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की राशि दान (Akshay Kumar Donates 1 Crore) की है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, अक्षय कुमार ने असम और बिहार मुख्यमंत्री से बात कर राशि दान की है। इसके बाद दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अक्षय कुमार का आभार प्रकट किया। वहीं, इससे पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने भी बिहार और असम के हालात पर चिंता व्यक्त की थी और साथ ही डोनेशन भी दिया था।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भारत में मॉनसून ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। बिहार राज्य, जहां मैंने जन्म लिया, वहां लगातार बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। असम की तरह यहां भी लोग प्रभावित हुए हैं।' इसके बाद प्रियंका ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उन्होंने और निक ने दान दिया है। ऐसे में उन्होंने लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की बात कही।
वहीं, बात करें अक्षय कुमार की तो आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लॉकडाउन (Lockdown) में पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में 25 करोड़ रुपए की सहायता राशि दान की थी। अक्षय कुमार ने पिछले साल भी ओडिशा में चक्रवात फानी के पीड़ितों की मदद सीएम राहत कोष में एक करोड़ रुपए दान किए थे। इसके बाद उन्होंने जुलाई में असम बाढ़ के दौरान लोगों की मदद के लिए सीएम राहत कोष में दान दिया। साथ ही काजीरंगा पार्क बचाव के लिए भी एक-एक करोड़ रुपए की राशि दान की थी।
Published on:
15 Aug 2020 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
