ये 3 हीरोइनें आएंगी नजर:
फिल्म में एक्ट्रेसेस की बात करें तो 'हाउसफुल 4' में कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े और कृति सेनन मुख्य रोल प्ले करती नजर आएंगी। वहीं इस फ्रेन्चाइजी की पहली फिल्म में दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता और जिया खान ने काम किया था। वहीं इसके दूसरे भाग में असिन, जरीन खान और जैकलीन फर्नांडिस नजर आई थीं। इसके साथ ही तीसरे पार्ट में जैकलीन फर्नांडिस ने एक बार फिर इस फिल्म में काम किया था। उनके साथ तीसरे भाग में लीजा हेडेन और नरगिस फाखरी दिखी थी।