बॉलीवुड के इतिहास में कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ठीक वैसी ही कई कैरेक्टर भी ऐसे हाते हैं जो हमेशा हमारे जहन में जिंदा रहते हैं। एक ऐसी ही फिल्म है 'शोले' और उसमें ठाकुर का किरदार। फिल्म 'शोले' में ठाकुर का रोल प्ले करने वाले संजीव कुमार का आज जन्मदिन है। संजीव का जन्म 9 जुलाई, 1938 में गुजरात के सूरत में हुआ था। संजीव ने अपने जीवन में जिस लड़की से प्यार किया उसने शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था। इसके बाद संजीव ने कभी शादी नहीं की।