मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों सिर्फ खुद की वजह से सुर्खियों में नहीं रहते, बल्कि वो अपने बेटे व बेटी की वजह से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दुनिया जानती है कि अक्षय कुमार बॉलीवुड में सर्वाधिक आशिक मिजाज अभिनेता के तौर जाने जाते हैं। उनके अफेयर्स की एक लंबी लिस्ट है। हां, यह दीगर बात है कि जब वो आरब की उम्र में रहे होंगे, तब शायद उनकी कोई गर्लफ्रेंड न रही हो, जिसके साथ वो मूवी डेट पर गए हों, लेकिन बॉलीवुड में तो बचपन से सितारों के बच्चों के अफेयर्स शुरू हो जाते हैं। अब तब इस मामले में शाहरुख के बेटे आर्यन, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या, श्रीदेवी की बेटी खुशी और सैफ की बेटी सारा के अफेयर्स की News आती रही हैं, लेकिन इस फेहरिस्त में अक्षय के बेटे आरव भी शामिल हो गए हैं। पहली बार वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए। यूं तो आरव अपने दूसरे कामों की वजह से चर्चा में बने रहते है, लेकिन पहली बार वो मीडिया के कैमरे में गर्लफ्रैंड के साथ कैद हो गए।