1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल में लगातार 3 फिल्में फ्लॉप होने पर Akshay Kumar ने इनको बताया जिम्मेदार, बोलें – ‘बड़ा घाटा उठाना…’

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस साल तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुईं। हाल में इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने इसके लिए किसी को बड़ा जिम्मेदार बताया है और साथ ही कहा कि ‘फिल्में नहीं चल रही हैं। बदलाव करना है’।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 21 Aug 2022, 11:34 AM IST

साल में लगातार 3 फिल्में फ्लॉप होने पर Akshay Kumar ने इनको बताया जिम्मेदार

साल में लगातार 3 फिल्में फ्लॉप होने पर Akshay Kumar ने इनको बताया जिम्मेदार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस साल तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और हाल में ‘रक्षा बंधन’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन एक्टर की ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुईं, जिसके बाद एक्टर और मेकर्स को इसका काफी घाटा उठाना पड़ा। वहीं एक्टर की अगली फिल्म ‘कटपुतली’ है, जिसके प्रमोशन में एक्टर लगे हुए हैं, लेकिन इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी हॉटस्टर पर रिलीज किया जाएगा। वहीं इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात की और उनका जिम्मेदार कौन है ये भी बताया।

अक्षय कुमार ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ‘उन्हें दर्शकों की मांग को समझने की जरूरत है’। उन्होंने कहा कि ‘फिल्मों ने अच्छा प्रफॉर्म नहीं किया इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं’। दरअसल, फिल्म प्रमोशन के दौरान एक पैपाराजी ने अक्षय से पूछा कि इस साल आपकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाईं इसके बारे में आप क्या सोचते हैं?।

इस सवाल का जवाब देते हुए अक्षय ने कहा कि ‘फिल्में नहीं चल रही हैं ये हमारी गलती है.. मेरी गलती है। मुझे बदलाव करना है। समझना है कि दर्शक क्या चाहते हैं और इसके लिए किसी और को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है’। इसके साथ ही उनकी हालिया फिल्म ‘रक्षा बंधन’ को भी सोशल मीडिया पर बहिष्कार का सामना करना पड़ा था, जिसको लेकर अक्षय से पूछा गया कि ‘क्या एक सोफ जोन बनाए रखने के लिए वो अपनी अगली फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं?’।

यह भी पढ़ें:शादी के पांच महीने बाद Alia Bhatt बदलेंगी अपना नाम, पासपोर्ट अपडेट के लिए किया अप्लाई


इसका जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि ‘ये सुरक्षित नहीं है। इसके लिए लोगों को ये भी कहना होगा कि वे ट्रेलर पसंद करते हैं या नहीं। ये हमारा सुरक्षा जाल नहीं है। यहां भी ओटीटी पर लोग देख रहे हैं। मीडिया इसे देख रहा है। आलोचक इसे देख रहे हैं। दर्शक इसे देख रहे हैं। वे इसे पसंद करते हैं या नहीं। प्रतिक्रिया देते हैं’।

एक्टर इस बारे में बात करते हुए आगे कहते हैं कि ‘इसलिए सुरक्षित जगह बनाने जैसा कुछ नहीं है। आपको एक समय पर कड़ी मेहनत करनी होगी’। इसके अलावा अक्षय कुमार ने अपनी बैक-टू-बैक आ रही फिल्मों पर बात करते हुए कहा कि ‘कुछ की शूटिंग कोरोना काल में हुई थी, लेकिन थिएटर बंद होने की वजह से उन्हें रिलीज नहीं किया गया’।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड को त्याग धर्म को अपना चुकीं Sana Khan पर लग चुका है किडनैपिंग के आरोप, इसलिए हुईं थीं गिरफ्तार! जानें क्या था पूरा माजरा?