शादी के पांच महीने बाद Alia Bhatt बदलेंगी अपना नाम, पासपोर्ट अपडेट के लिए किया अप्लाई
Published: Aug 21, 2022 10:29:54 am
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल में अपना पासपोर्ट अपेडट के लिए अप्लाई किया है, जिसमें वो उनका नाम बदल दिया जाएगा। एक्ट्रेस ने कहा कि 'शादी के बाद ही वो नाम बदलने वाली थीं, लेकिन बिजी शेड्यूल और विदेश यात्राओं के चलते उन्हें समय नहीं मिला'।


शादी के पांच महीने बाद Alia Bhatt बदलेंगी अपना नाम
बॉलीवुड के लवेबल कपल के तौर पर पहचाने जाने वाले एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं अब ये कपल अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आलिया इस समय अपनी प्रेग्नेंसी को अपनी पति रणबीर के साथ काफी एंजॉय कर रही हैं। साथ ही दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के प्रमोशन में बीच चल रहे हैं। इसी बीच खबर है कि शादी के 5 महीने बाद आलिया ने अपने पासपोर्ट में नाम अपडेट के लिए अप्लाई किया है। आलिया अपने नाम के साथ 'कपूर' जोड़ने वाली हैं।