
akshay kumar
बॉलीवुड में एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में साइन करने के लिए अगर कोई स्टार जाना जाता है तो वो हैं अक्षय कुमार। इस साल अक्षय की रिलीज हुई फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित थी। वहीं 15 अगस्त को रिलीज उनकी फिल्म 'गोल्ड' उनके कॅरियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी साबित हुई है। इस फिल्म के अलावा वह कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में।
'2.0'
अक्षय की फिल्म '2.0' रजनीकांत की 2010 में आई 'रोबोट' का सीक्वल है। इस फिल्म में वह रजनी के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में जहां अक्षय विलेन का किरदार निभा रहे हैं वहीं रजनीकांत हीरो हैं।
'केसरी'
उनकी अगली फिल्म है 'केसरी'। रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर की ये फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। इसमें परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इसको नेशनल अवार्ड विनर पंजाबी डायरेक्टर अनुराग सिंह बना रहे हैं। ये फिल्म साल 2019 की होली पर रिलीज होगी।
'हेरा फेरी 3'
फिल्म 'हेरा फेरी' का एक और सीक्वल बनने जा रहा है। बता दें कि साल 2000 में आई फिल्म 'हेरा फेरी' एक कॉमेडी मूवी है। अब जल्द ही इसका एक और पार्ट 'हेरा फेरी 3' बनने जा रहा है। वहीं फिल्मकार इन्दर कुमार ने हाल ही में ट्वीट कर कन्फर्म किया है कि वे जल्द ही 'हेरा फेरी 3' बनाने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही इसमें पहले की ही तरह अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल होंगे। वहीं ये फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी।
'हाउसफुल 4'
हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म 'हाउसफुल 4' बनने को तैयार है। इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर साजिद खान एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। इसमें पुरानी स्टार कास्ट यानी अक्षय और रितेश के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन, संजय दत्त और बॉबी देओल भी होंगे। इस फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित हो सकती है। ये फिल्म साल 2019 में दिवाली पर रिलीज होगी।
पृथ्वीराज चौहान पर आधारित फिल्म:
सूत्रों की मानें तो अक्षय यशराज फिल्म्स के नए प्रोजेक्ट में काम करेंगे। डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी राजपूत राजा और योद्धा पृथ्वीराज चौहान पर पिछले ढाई साल से फिल्म बनाना चाहते थे। चंद्रप्रकाश के साथ इस रोल के लिए आदित्य चोपड़ा की भी पहली पसंद अक्षय ही हैं। इसकी शूटिंग अगले साल के मध्य में शुरू होगी।
'क्रैक'
रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर नीरज पांडे के साथ अक्षय एक और फिल्म करेंगे, जो है 'क्रैक'! ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी और इनकी पहली फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी।
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
Published on:
18 Aug 2018 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
