पहली बार एक साथ आलिया और रणबीर
आलिया और रणबीर की खूबसूरत जोड़ी पहली बार अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्रÓ में सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगी। उनके साथ इस फिल्म में टीवी फेम मोनी रॉय भी अहम किरदार में होंगी। यह फिल्म अगले साल १५ अगस्त पर रिलीज हो सकती है। खैर, आलिया और रणबीर की डिनर डेट की तस्वीरें बहुत प्यारी हैं। भले वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं, लेकिन उनके फैंस रणबीर और आलिया की टेलेंटेड जोड़ी को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर परफॉर्म करते देखेंगे।