
alia bhatt does not have indian citizenship
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही रचने वाले हैं शादी। दोनो की शादी की खबरें कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनो से जुड़ी हर एक छोटी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उम्मीद यह लगाया जा रहा हैं कि दोनो इसी महीने शादी के बंधन में बधने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर परिवार की बनने वाली बहू आलिया भारतीय नागरिक नहीं हैं।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री के लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम आता हैं। उनका जन्म भी मुंबई में ही हुआ हैं। बता दे कि अभिनेत्री के कई मशहूर फिल्मों में काम किया हैं। बेहद कम उम्र में अभिनेत्री ने बाॅलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं। बता दे कि आलिया भट्ट हालीवुड फिल्मों में भी जल्द डेब्यू करने वाली हैं।
दरअसल, अभिनेत्री आलिया कागजी तौर पर भारत की नागरिक नहीं हैं। आलिया भट्ट के पास ब्रिटिश नागरिकता है. जिसके कारण आलिया इंडिया में वोट भी नहीं डाल सकती हैं. आलिया भट्ट ने एक बार अपने अपने सिटिजनशिप को लेकर कहा भी था कि, 'बदकिस्मती से मैं वोट नहीं कर सकती क्योंकि मेरे पास ब्रिटिश पासपोर्ट है. अगली बार इलेक्शंस में मैं वोट करने की कोशिश करूंगी जब मुझे दोनों नागरिकता मिल जाएगी. बता दें कि भारत में दोहरी नागरिकता की प्रणाली नहीं है.
आपको बता दे कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ हैँ। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट 14 अप्रैल को रणबीर कपूर संग सात फेरे लेने जा रही हैं। हालांकि भट्ट खानदान और कपूर खानदान की और से इस बात को लेकर कोई खुलासा अभी तक नहीं किया गया हैं। आलिया भट्ट जल्द ही कपूर खानदान की बहू बनने वाली हैं।
Published on:
09 Apr 2022 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
