Alia Bhatt Badrinath Ki Dulhania', 'Raazi' और 'Gully Boy' जैसी लगातार तीन बड़ी हिट फिल्में देकर बॉलीवुड की टॉप हीरोइंस में शुमार हो गई हैं। फैंस आलिया के अभिनय को खूब पसंद भी कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'गली बॉय' के बाद आलिया 'कलंक', 'ब्रह्मास्त्र' और अपने पिता mahesh bhatt की फिल्म 'सड़क 2' में नजर आएंगी। 'सड़क 2' के साथ ही आलिया पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में काम करने जा रही हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि आलिया अपने पिता महेश के निर्देशन में काम करने से डर रही हैं।