5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात आलिया-रणबीर की हैरतअंगेज हरकत देख हैरान हुए लोग, LEAK हुआ वीडियो

हाल ही में रणबीर कपूर उन्हें डॉक्टर के क्लीनिक ले जाते हुए स्पॉट हुए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 23 Nov 2018, 8:50 PM IST

alia ranbir

alia ranbir

पिछले कुछ दिनो से आलिया भट्ट अपनी पैर की चोट के कारण परेशान हैं। हाल ही में रणबीर कपूर उन्हें डॉक्टर के क्लीनिक ले जाते हुए स्पॉट हुए थे। साथ ही आलिया खुद भी जुहू में एक क्लीनिक के बाहर हाथ में स्टिक पकड़े नजर आई थीं। लेकिन इन सब दिक्कतों के बावजूद भी आलिया ने अपने काम से आराम नहीं लिया। गुरुवार देर शाम आलिया, रणबीर कपूर के साथ फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' की शूटिंग करती नजर आईं।

बता दें कि बुलगेरिया में इस फिल्‍म की शूटिंग करने के बाद इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' की शूटिंग मुंबई में चल रही है। ऐसे में यह जोड़ी मुंबई के भिंडी बाजार में फिल्‍म के लिए खतरनाक स्‍टंट शूट करते नजर आए। हाल ही में इस शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो में आलिया-रणबीर एक छत पर शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान दोनों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया और दोनों को ही तारों से बांधा गया। इस दौरान आलिया ने शूटिंग के दौरान ब्‍लैक ड्रेस पहने दिख रही हैं, जबकि वहीं रणबीर पीठ पर भारी बैकपैक लि‍ए नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्‍चन स्‍टारर फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। गौरतलब है कि पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी वहीं अब इसकी रिलीजिंग डेट आगे बढ़ा कर दिसंबर कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन